स्थानीय

दरभंगा : संस्कृत विवि में नए छात्रों के लिए कल होगा ‘अभिनवोत्सव’ का आयोजन

दरभंगा। संस्कृत विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2025-26 में नामांकित छात्रों के लिए गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपराह्न दो बजे दरबार हॉल में अभिनवोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्नातकोत्तर विभाग एवं रामेश्वरलता संस्कृत कालेज के संयुक्त तत्वावधान में आहूत इस परिचयात्मक कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो0 लक्ष्मीनिवास पांडेय करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि यह कार्यक्रम नोडल पदाधिकारी डॉ.रामसेवक झा के संयोजन में होगा। वहीं तमाम नामांकित छात्रों के साथ -साथ अभिभावकों से भी इस अभिनव उत्सव में शरीक होने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *