डेस्क :भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई शीर्ष नेताओं ने मंगलवार को कमानी ऑडिटोरियम में पार्टी की दिल्ली इकाई द्वारा आयोजित जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन देखा। नड्डा के अलावा, भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और श्री राम कला केंद्र के विद्यार्थियों द्वारा मंचित नाटक ‘राष्ट्रवाद का आदिपुरुष’ के दर्शकों में शामिल थे। सचदेवा ने बताया कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और श्रीराम कला केंद्र के 58 कलाकारों, एक प्रमुख निर्देशक और 16 तकनीकी कर्मचारियों समेत 75 कलाकर्मियों की एक टीम ने इस प्रस्तुति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
