डेस्क :राहुल गांधी के बिहार दौरे और महागठबंधन द्वारा ‘बिहार बंद’ पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ये लोग कामचोर लोग हैं। ये लोग कभी मेहनत नहीं कर सकते। बिहार के लोगों ने सहमति दे दी कि हम समीक्षा कराएंगे। ये लोग राजकुमार लोग हैं। गांधी परिवार का राजकुमार और लालू यादव का राजकुमार…ये लोकतंत्र में भरोसा करने वाले लोग नहीं हैं। राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने आगे कहा कि वो झारखंड, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश या कर्नाटक के लिए ऐसा क्यों नहीं कह रहेदरअसल, राहुल गांधी ने महागठबंधन की ‘बिहार बंद’ रैली में कहा था कि जिस तरह महाराष्ट्र चुनाव में वोटों की चोरी हुई, उसी तरह की कोशिश बिहार में भी हो रही है। इसी को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी को खुद इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। इन लोगों ने जनता के लिए कुछ नहीं किया, इसलिए जनता ने इन्हें घर भेज दिया। ये लोग घर बैठे चुनाव आयोग की नियुक्ति करते थे। हमारे देश की दुर्दशा का ज़िम्मेदार गांधी परिवार है। आज अगर बिहार पिछड़ा है, लोग डर के मारे पलायन कर गए हैं, तो ये सब लालू यादव की ही देन है
