डेस्क :भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पत्रकार की पोस्ट का जवाब देते हुए कर्नाटक सरकार पर कटाक्ष किया, जिसमें राज्य की वित्तीय स्थिति पर प्रकाश डाला गया था। कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार की आलोचना करते हुए तेजस्वी सूर्या ने कहा कि राज्य सरकार में काम करने वाले ठेकेदारों की स्थिति दयनीय है और ठेकेदारों को न केवल कट मनी के लिए परेशान किया जा रहा है, बल्कि वे वर्षों से भुगतान का इंतजार भी कर रहे हैं। भाजपा सांसद ने जोर देकर कहा कि बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) अपनी सबसे खराब स्थिति में है और कोई भी ठेकेदार निकाय के साथ काम करने को तैयार नहीं है
