राष्ट्रीय

टिप्पणी भी करते हैं और उसी सरकार का समर्थन भी करेंगे…चिराग पासवान पर तेजस्वी ने क्यों साधा निशाना

डेस्क :बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर निशाना साधा। चिराग पासवान ने व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की थी। बिहार में एनडीए के प्रमुख सहयोगी पासवान ने खेमका की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या के बाद राज्य में ध्वस्त कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए यादव ने पासवान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पासवान राज्य में बढ़ते अपराधों पर टिप्पणी करते हैं, लेकिन उसी सरकार का समर्थन भी करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *