राष्ट्रीय

महाराष्ट्र तट पर संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप, नौसेना अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की

डेस्क :महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रेवदंडा तट के पास एक संदिग्ध नाव, संभवतः एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव देखी जाने के बाद पुलिस और समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को अपनी तलाशी और जांच तेज कर दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार रात को भारतीय नौसेना के रडार पर नाव को रेवदंडा में कोरलाई तट से करीब दो समुद्री मील दूर देखा गया। अधिकारी ने बताया कि यह संभवतः एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव थी, लेकिन नाव को रोके जाने के बाद इसकी पहचान और अन्य विवरण का पता लगाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *