अजब-गजब

नागपुर : प्रेमी के साथ मिलकर ले ली लकवाग्रस्त पति की जान !

डेस्क : महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. रविवार को एक 30 वर्षीय महिला ने अपने लकवाग्रस्त पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी. उसने हत्याकांड को इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि पति चल फिर नहीं पाता था. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. जिसके मुताबिक अपराध को शहर के तारोडी खुर्द इलाके में अंजाम दिया गया.

एक अधिकारी ने कहा कि पीड़ित चंद्रसेन रामटेके (38) एक साल से अधिक समय से बिस्तर पर था. पति की बीमारी के दौरान चंद्रसेन की पत्नी दिशा का आसिफ टायरवाला (28) नामक व्यक्ति के साथ संबंध हो गया. वाथोडा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि जब चंद्रसेन को इस संबंध का पता चला, तो घर में तनाव बढ़ गया. शुक्रवार को भी दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद के बाद दिशा ने अपने पति का हाथ पकड़ लिया, जबकि आसिफ टायरवाला ने तकिए से उसका गला घोंट दिया. अधिकारी ने कहा कि महिला ने पहले दावा किया था कि चंद्रसेन की मौत स्वास्थ्य कारणों से हुई थी, लेकिन पोस्टमार्टम में उसके झूठ का पर्दाफाश हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *