राष्ट्रीय

कांग्रेस ने असम के लिए राजनीतिक मामलों की समिति गठित की, पार्टी पदाधिकारियों के नाम घोषित

डेस्क :कांग्रेस ने अपनी असम इकाई में फेरबदल करते हुए अपनी राजनीतिक मामलों की समिति का रविवार को गठन किया और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ-साथ जिला इकाई प्रमुखों की नियुक्ति कीगौरव गोगोई को पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष बनाए जाने के कुछ सप्ताह बाद और अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यह फेरबदल किया गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजनीतिक मामलों की समिति के गठन और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।असम के प्रभारी एआईसीसी महासचिव जितेंद्र सिंह को 19 सदस्यीय राजनीतिक कार्रवाई समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है, जिसमें असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई, देबब्रत सैकिया, भूपेन बोरा, प्रद्युत बोरदोलोई, रकीबुल हुसैन और रिपुन बोराह जैसे अन्य लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *