बिहार

बिहार के लोग कांग्रेस का करेंगे बहिष्कार, ठाकरे ब्रदर्स की रैली पर ऐसा क्यों बोली JDU

डेस्क :शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) की संयुक्त रैली पर जेडीयू नेता केसी त्यागी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे का एक साथ आना बिहार के लोगों के लिए अभिशाप बनकर उभरा है। कांग्रेस उनकी मदद कर रही है। बिहार के लोग बिहार में कांग्रेस का बहिष्कार करेंगे। वहीं, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि उन्होंने संयुक्त रैली में ‘रुदाली’ जैसा भाषण दिया। उन्होंने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे को दोनों चचेरे भाइयों को फिर से मिलाने का श्रेय देने के लिए धन्यवाद दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *