राष्ट्रीय

केरल में निपाह वायरस ने फिर दी दस्तक, दो केस मिले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

डेस्क :केरल में शुक्रवार को निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया गया। तीन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है जिसमें कोझिकोड, मलप्पुरम और पलक्कड़ शामिल हैं। मलप्पुरम और कोझिकोड के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में किए गए परीक्षणों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि निपाह वायरस के संदिग्ध मामले पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों से हैं। उन्होंने कहा कि केरल के तीन जिलों कोझिकोड, मलप्पुरम और पलक्कड़ में निपाह वायरस के दो नए मामलों के संबंध में अलर्ट जारी किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *