बिहार

अगर NDA बिहार जीता तो नीतीश कुमार फिर से होंगे सीएम, मेरी नजर उप-मुख्यमंत्री पद पर नहीं, चिराग पासवान का ऐलान

डेस्क :क्या एनडीए सहयोगी दल चिराग पासवान को लेकर चिंतित हैं? केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने चेतावनी दी है कि लोक जनशक्ति पार्टी के नेता अगर 2020 के विधानसभा चुनाव की रणनीति दोहराते हैं तो उन्हें परिणाम भुगतने होंगे। इसी बीच चिराग पासवान ने एक बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और लोजपा (आरवी) प्रमुख चिराग पासवान ने हाल ही में यह घोषणा करके सबको चौंका दिया कि वह इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। पहली बार उनकी लोक जनशक्ति पार्टी सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। हालांकि, मौजूदा विधानसभा में पासवान की पार्टी की मौजूदगी नहीं है, लेकिन पिछले साल के आम चुनावों में उनकी पार्टी ने सभी पांच सीटों पर जीत हासिल की थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *