स्थानीय

मधुबनी : जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ ने की बैठक, बड़ी संख्या में शामिल हुईं महिलाएं

 

मधुबनी : जद (यू) शिक्षा प्रकोष्ठ, मधुबनी को जिला में मजबूती प्रदान करने की तरफ एक कदम और बढ़ाते हुए प्रकोष्ठ के बाबूबरही प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया, भूपट्टी पंचायत लक्ष्मी पासवान की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन रविवार को बाबूबरही प्रखंड में किया गया। उक्त बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं, जिन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रेरित होकर इस बैठक में बढ़-चढ़कर भाग लेने का निर्णय लिया। उक्त बैठक में शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार झा सहित जिला उपाध्यक्ष अमित वर्मा, नगर अध्यक्ष नीतेश आर्या, कोषाध्यक्ष अनिल झा, स्थानीय सांसद प्रतिनिधि मिहिर झा आदि पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार झा ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जितने कार्य बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किए हैं, वो और कोई सरकार न तो इससे पहले सोच पाई है और न ही कोई दूसरा कभी कर सकता है। महिला सशक्तीकरण के लिए मुख्यमंत्री हमेशा चिंतित रहते हैं, उन्होंने सरकारी नौकरी में महिलाओं को आरक्षण दिया है, बच्चियों को स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल दिया, अब सरकार हर पंचायत में कन्या विवाह भवन के नाम से एक एक भवन बनवा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की कन्याओं के विवाह में होने वाली जगह की समस्या को दूर किया जा सके। बैठक में उपस्थित सैकड़ों महिलाओं ने एक सुर में अध्यक्ष डॉ. संजीव झा के द्वारा कही गई बातों का समर्थन किया एवं आने वाले चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने का प्रण लिया। बैठक का आयोजन शिक्षा प्रकोष्ठ की जिला महासचिव अर्चना चौधरी के द्वारा किया गया। अर्चना चौधरी के द्वारा जिला कमिटी को और मजबूती प्रदान करने हेतु 5 महिलाओं को जिला कमिटी में स्थान देने का आग्रह अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार झा से किया गया, जिसे अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा सहर्ष स्वीकार करते हुए सभी नवमनोनीत महिला पदाधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर ही मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। अंजलि देवी एवं ज्योति कुमारी का मनोनयन शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला महासचिव पद किया गया तथा आशा कुमारी, अमोल देवी एवं चंदा देवी का मनोनयन जिला सचिव पद पर किया गया। मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए अध्यक्ष डॉ. संजीव झा ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए ये आह्वान किया कि अपने स्तर से पार्टी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने हेतु अधिक से अधिक प्रयास करें। वहीं सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार, स्थानीय सांसद रामप्रीत मंडल एवं प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. संजीव झा को धन्यवाद देते हुए कहा कि वो पार्टी एवं शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए सभी जिम्मेदारियों को निभाने की पूरी कोशिश करेंगे एवं अपने स्तर से अधिक से अधिक लोगों तक सरकार द्वारा किए गए सभी कार्यों के विषय में जानकारी प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *