वायरल वीडियो

गुजरात : सड़क हादसे में गई 18 साल के लड़के की जान, परिजनों ने अंतिम संस्कार के साथ दफना दी पसंदीदा बाइक !

डेस्क : गुजरात (Gujarat) के खेड़ा जिले (Kheda District) के नाडियाद स्थित उत्तरसंडा गांव से भावुक करने वाली एक घटना सामने आई है, जिसमें सड़क हादसे में 18 साल के एक युवक की मौत हो गई. परिजनों ने युवक का विधि-विधान से अंतिम संस्कार करते हुए उसकी पसंदीदा बाइक को भी साथ में दफनाने का फैसला किया. युवक के परिजनों ने यह फैसला इसलिए किया, ताकि वो जिस बाइक से प्यार करता था, वह हमेशा उसके पास रहे. इसके अलावा परिजनों ने उसकी कई पसंदीदा चीजें भी उसके साथ दफना दी.

नाडियाद के उत्तरसंडा गांव में रहने वाला 18 वर्षीय कृष परमार अपनी रॉयल एन्फील्ड बाइक से जा रहा था, तभी गांव के पास उसकी बाइक एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई. सड़क हादसे में युवक बुरी तरह से घायल हो गया और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बारह दिन तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई.

 

One Reply to “गुजरात : सड़क हादसे में गई 18 साल के लड़के की जान, परिजनों ने अंतिम संस्कार के साथ दफना दी पसंदीदा बाइक !

  1. गुजरात के खेड़ा जिले में हुई इस दुर्घटना ने सभी को दुखी कर दिया है। युवक के परिजनों ने उसकी पसंदीदा बाइक को उसके साथ दफनाने का फैसला करके प्रेम और स्नेह का अनोखा उदाहरण पेश किया है। यह घटना इस बात को दर्शाती है कि किस तरह छोटी-छोटी चीजें हमारे जीवन में महत्वपूर्ण हो जाती हैं। इस तरह के निर्णयों से हमें मानवीय भावनाओं की गहराई का एहसास होता है। क्या यह निर्णय समाज को मृत्यु के प्रति एक अलग दृष्टिकोण देता है? Given the growing economic instability due to the events in the Middle East, many businesses are looking for guaranteed fast and secure payment solutions. Recently, I came across LiberSave (LS) — they promise instant bank transfers with no chargebacks or card verification. It says integration takes 5 minutes and is already being tested in Israel and the UAE. Has anyone actually checked how this works in crisis conditions?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *