Crime प्रादेशिक बिहार

वाहन जांच के दौरान महिला पुलिस कर्मी को ड्राइवर ने कुचल कर मारा, दो जवान घायल

 

पटना (आई ए खान) : बीती रात पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस के कई बड़े अफसर सड़कों पर उतरे और वाहनों की जांच की। इसी दौरान एसके पुरी में एक वाहन चालक ने दुस्साहस का परिचय दिया और तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया।

यह घटना एसके पुरी थाना क्षेत्र में अटल पथ पर हुई। पुलिस रात में वाहनों की जांच कर रही थी। तभी एक गाड़ी ने दारोगा और दो महिला सिपाहियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला सिपाही की जान चली गई और दो अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पुलिस बुधवार की रात पटना में वाहनों की जांच कर रही थी। एसके पुरी में पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी एक गाड़ी ने तीन पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस एक गाड़ी को रोककर जांच कर रही थी। उसी समय, दूसरी गाड़ी ने उसमें टक्कर मार दी। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। महिला सिपाही की हालत बहुत गंभीर थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अन्य घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *