राष्ट्रीय

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत सूरत में प्रवासी बिहारियों के बीच पहुंचीं राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता, हुआ भव्य स्वागत

डेस्क (निशांत झा) : एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता गुजरात की सूरत महानगरपालिका में पहुंचीं. उन्होंने प्रवासी बिहारियों के बीच बिहार में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है।

भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा शुरू किया गया एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान एक दूरदर्शी और प्रभावी सोच का प्रतीक है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रवासी बिहारियों को उनकी जन्मभूमि में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देना और उनमें गर्व की भावना को मजबूत करना है।

इस अवसर पर बिहार के प्रभावशाली, सम्मानित और प्रवासी उद्योगपतियों का एकजुट होकर आत्मीय संवाद एवं सांस्कृतिक जुड़ाव देखने को मिला।

राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने गुजरात में कार्यक्रम प्रभारी अजित सिंह के साथ युवा मोर्चा संयोजक चंदन सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में इस अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, पार्षद रीना सिंह सहित सैकड़ों प्रवासी बिहार के लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *