डेस्क : महाराष्ट्र पुलिस ने सरकारी डॉक्टर शशिकांत देशपांडे पर FIR दर्ज की है। शिकायतकर्ता दायमी अजीमोद्दीन गौसुद्दीन है। उनकी पत्नी 2021 में कोरोना पेशेंट थीं। आरोप है कि डॉक्टर देशपांडे ने दूसरे डॉक्टर को कॉल करके उनकी पत्नी को मार देने के लिए कहा।
शिकायतकर्ता ने बताया– ‘मैं एक डॉक्टर के पास बैठा था। तभी देशपांडे का फोन उस डॉक्टर पर आया। देशपांडे ने उस डॉक्टर से बेड की एविलेबिल्टी पूछी। डॉक्टर ने बेड खाली नहीं होने की बात कही। इस पर देशपांडे ने कहा कि मार डालो उस दायमी के पेशेंट को, मरने दो उसे, कुछ पुण्य कमाओ।’
शिकायतकर्ता का कहना है कि उनकी पत्नी तब पेशेंट थी। बाद में वो ठीक हो गई। उसके बाद उन्होंने ऑडियो सहित पुलिस से शिकायत की।
