राष्ट्रीय

पंजाब : पूर्व केंद्रीय मंत्री और अकाली दल के सीनियर नेता सुखदेव सिंह ढींढसा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

डेस्क : अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार सुखदेव सिंह ढींढसा का बुधवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उन्हें दो-तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ढींढसा पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान ढींडसा ने 89 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्हें बुढ़ापे से संबंधित बीमारी थी।

सुखदेव सिंह ढींढसा का जन्म 9 अप्रैल 1936 को हुआ था। वह शिरोमणि अकाली दल से युक्त के साहब के प्रधान थे, जिनका गठन शिरोमणि अकाली दल डेमोक्रेटिक और शिरोमणि अकाली दल टकसाली के मिला के बाद हुआ था। इसकी अगवाई सुखदेव सिंह ढींढसा और रंजीत सिंह ब्रह्मपुरिया की तरफ से की गई थी। वह मार्च 2024 में अपनी पार्टी को शिरोमणि अकाली दल में दोबारा से विलय कर लिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *