राष्ट्रीय

पंजाब : AAP को बड़ा झटका, BJP में शामिल होंगे सांसद सुशील कुमार रिंकू

डेस्क : पंजाब में आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जालंधर की सीट से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि सुशील कुमार रिंकू लोकसभा में आम आदमी पार्टी के एकमात्र सांसद हैं। सुशील ने बीते साल मई महीने में आयोजित हुए जालंधर उपचुनाव में 57 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी।

सुशील कुमार रिंकू कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक रह चुके हैं। रिंकू ने कांग्रेस पार्टी से ही अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। रिंकू 1990 में एनएसयूआई के सक्रिय सदस्य रहे हैं। हालांकि, 2023 में हुए जालंधर उपचुनाव से पहले सुशील कुमार रिंकू ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था।

 

NEWS WATCH