राजस्थान : कोटा में NEET की तैयारी कर रही जम्मू-कश्मीर की छात्रा जीशान जहां ने फांसी लगाकर जान दे दी। एक महीने पहले ही वो पढ़ाई करने कोटा आई थी। कोटा में इस साल 17 छात्र सुसाइड कर चुके हैं।
दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार से पूछा था- कोटा में ही सुसाइड क्यों हो रहे? राज्य सरकार क्या कर रही है ?
