डेस्क :पुणे के ताडीवाला रोड स्थित झोपड़पट्टी इलाके में एक आठ महीने की गर्भवती गाय एल-आकार की एक बेहद संकरी गली में फंस गई. जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. यह घटना सुबह के समय घटी और मौके पर तुरंत दो दमकल गाड़ियां पहुंची. इस वीडियो में देख सकते है कि जिस गली में गाय फंसी हुई थी, वह कितनी संकरी थी. इस दौरान एनजीओं के लोगों ने भी फायर ब्रिगेड की मदद की और गाय को रस्सी से बांधकर बाहर निकाला गया
