आगरा : आगरा पुलिस ने मुठभेड़ में पांच टप्पेबाज गिरफ्तार कर लिए। मुठभेड़ के दौरान तीन को गोलियां लगी हैं। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा में सेवानिवृत इंजीनियर से ठगी करने के आरोपी पांच टप्पेबाजों को न्यू आगरा पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनमें तीन को गोली लगी है। इनके कब्जे से 3 तमंचे, 6 कारतूस, सोने की एक चेन, दो अंगूठी, 50 हजार रुपये और बाइक बरामद की गई है।
एसीपी विनायक भोंसले ने बताया कि खंदारी स्थित तक्षशिला कॉलोनी निवासी चंद्रप्रकाश सिंह सेतु निगम से सेवानिवृत जूनियर इंजीनियर हैं। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कहा था कि बीते शुक्रवार की सुबह टहलने निकले थे। 7 बजे खंदारी चौराहे से लौटते समय गणपति अपार्टमेंट के सामने टप्पेबाजों ने बातों में फंसाकर सोने की चेन और अंगूठी उतरवा ली थी।
