डेस्क :महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक से पहले ही बारिश ने अपनी उपस्थिति दर्ज करानी शुरू कर दी है. राज्य के कई हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है और भारत मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. आने वाले दिनों में मौसम और ज्यादा बिगड़ सकता है. ऐसे में यात्रियों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है. IMD ने कोंकण, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में सोमवार से भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. खासतौर पर मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जो प्री-मॉनसून की अस्थिर स्थितियों की ओर संकेत कर रही है
