डेस्क :महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया. अक्कलकोट रोड स्थित एमआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में एक टॉवेल बनाने वाली फैक्ट्री सेंट्रल टेक्सटाइल मिल में भीषण आग लग गई. हादसे में फैक्ट्री मालिक और एक मजदूर के परिवार के सदस्यों समेत 8 लोगों की मौत हो गई. यह आग सुबह करीब 3:30 बजे लगी और शाम 5:30 बजे के बाद ही काबू पाया जा सका. आग इतनी भयावह थी कि सोलापुर के अलग-अलग हिस्सों से दमकल की कई गाड़ियां बुलानी पड़ीं. फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. फिलहाल जांच जारी है और प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद देने की बात कही है
