अन्य

मोदी सरकार का आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति: नित्यानन्द राय

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि मोदी सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है. सेना को खुली छूट दे दी गई है. उन्होंने दावा किया कि इस देश में एक भी आतंकवादी नहीं बचेगा. नित्यानंद राय ने कहा कि वर्षों से आतंकवाद को यहां पाल-पोस कर रखा गया था, जब से नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, तब से आतंकवाद पर नकेल कसा गया है. आतंकवाद अब अंतिम सांस गिन रहा है.

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पहले सेना के हाथों को भी बांधकर रखा गया था और दुश्मन हम पर प्रहार करते थे, जिसे सहना पड़ता था. लेकिन, आज सेना को पूरी छूट है. उन्होंने कहा कि आज देश की सीमा पर हमारे जवान बुलंदी के साथ दुश्मनों को जवाब दे रहे हैं. सेना के हाथ बांधने वाला कोई भी देश अपनी सुरक्षा नहीं कर सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *