स्थानीय

दरभंगा : शहीद-ए-आजम भगत सिंह के विचारों पर हुई चर्चा, 117वें जन्मदिवस पर किया गया नमन

दरभंगा (नासिर हुसैन)। कॉर्डिनेशन कमिटी ऑफ ट्रेड यूनियन एवं सेवा संगठन द्वारा कर्मचारी महासंघ कार्यालय लहेरियासराय में शहीद-ए- आजम भगत सिंह के 117वें जन्मदिन के अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इस मौके पर यूनियन के जिला संयोजक फूल कुमार झा ने कहा कि भगत सिंह की शहादत के बाद भी उनके विचार जिंदा हैं। वह महान स्वतंत्रता सेनानी थे। शहीद भगत सिंह में न सिर्फ अध्ययन की क्षमता थी, बल्कि वह एक सक्षम लेखक भी थे।
शहीद भगत सिंह ने लिखा था कि सिर्फ बम और पिस्तौल ही क्रांति नहीं लाती, बल्कि इसके लिए विचार रूपी तलवार की धार भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह एक युद्ध चल रहा है और यह तब तक जारी रहेगा, जब तक कि कुछ शक्तिशाली व्यक्ति भारतीय मेहनतकश जनता को और उसकी आमदनी के साधनों को लूटते रहेंगे। ये लुटेरे भले ही शुद्ध अंग्रेजी पूंजीपति हों या शुद्ध भारतीय पूंजीपति या दोनों मिले हुए हों। आज पूंजीवादी अर्थव्यवस्था का विस्तार हो रहा है। श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है। झा ने कहा कि आज भगत सिंह के बताए मार्ग पर चलने का आवश्यकता है।

कार्यक्रम में मो. ईशा खाँ, शिवेन्द्र कुमार, सत्य प्रकाश चौधरी, हरे राम झा, शिव जी मोची, लवली कुमारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *