पूर्णिया : विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के दिशा-निर्देश पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा, गुंजा बेगानी की देखरेख में राज्य के विभिन्न जिलों में संगठन विस्तार का कार्य प्रगति पर है. इसके तहत आज राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारियों की मौजूदगी में खुशबू भारती को बिहार प्रदेश महिला मोर्चा का महामंत्री बनाया गया है. वहीं, सोनिका पाहुजा को महिला मोर्चा का पूर्णिया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. महिला महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशबू भारती एवं सोनिका पाहुजा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.