स्थानीय

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल : प्राचार्य

दरभंगा (नासिर हुसैन)। लहेरियासराय बल्लोपुर स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य राजीव रंजन ने विद्यालय के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने सीबीएसई से बारहवीं तक के संबंधन के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की शाखाएँ न केवल भारत, बल्कि विश्व के कई देशों में फैली हैं। यहां बच्चों के सर्वांगीण
विकास पर विशेष बल दिया जाता है। संस्थान का उद्देश्य बच्चों को प्रतियोगितात्मक परीक्षा के लिए तैयार करना है।

वहीं, विद्यालय प्रबंधन की अध्यक्षा डॉ. फालिमा ने संरचना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यहाँ विशेषज्ञ प्रशिक्षित शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ हैं जो बच्चों की प्रतिभा को तराशने में लगे हैं। वि‌द्यालय की वरीय संयोजिका रेखा झा ने अंग्रेजी की महत्ता पर प्रकाश डाला।कंप्यूटर शिक्षक अंकित शर्मा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व को बताया। भौतिकी के शिक्षक ने बताया कि विद्यालय में तीन महीने के अंदर ड्रोन उड़ाने में सफल हो जाएँगे। अंत में प्राचार्य ने सभी मीडिया कर्मियों का सहभागिता के लिए आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *