राष्ट्रीय

UP : हाथरस में बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 लोगों की मौत

डेस्क : उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तेरहवीं का भोज खाकर वापस लौट रहे मैक्स लोडर सवारों को रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। मृतकों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है क्योंकि कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हाथरस के एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस की वैन से टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 16 लोग घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, सासनी के मुकुंद खेड़ा में मैक्स लोडर से लोग तेरहवीं का भोज खाकर खाने गए थे। हादसे के शिकार लोग खंदौली के पास गांव सेवला जा रहे थे। तभी थाना चंदपा क्षेत्र आगरा अलीगढ़ बाईपास स्थित मीतई गांव के पास रोडवेज बस ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के आलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *