निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
दरभंगा, 24 अक्टूबर 2026:- जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा आज जिले में चल रहे एलिवेटेड रोड निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम सैदनगर एवं आमस-दरभंगा परियोजना के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति,कार्य की गति एवं निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित अभियंताओं एवं कार्यकारी एजेंसियों से निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित कार्यकारी एजेंसियों एवं अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में अपेक्षित तेजी लाई जाए तथा उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए आने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान किया जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाने तथा कार्य की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के अवसर पर संबंधित अभियंतागण एवं निर्माण कार्य से जुड़े संवेदक उपस्थित थे।




