पूर्णिया : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ होली मंगल मिलन समारोह मनाया. संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के दिशा-निर्देश पर कल संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मिलकर जिला कार्यालय, नया टोला, पानी टंकी रोड में होली मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया.
इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक के रूप में बिहार प्रदेश अध्यक्ष विक्की गोस्वामी और महिला मोर्चा बिहार प्रदेश महामंत्री खुशबू भारती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम में रंग-गुलाल और संगीत के साथ भोजन की भी व्यवस्था की गई थी. समारोह में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जमकर एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाया. पुष्प की भी होली खेली गई. लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी.
कार्यक्रम में पूर्णिया जिला अध्यक्ष विजय कुमार, कसबा प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, वार्ड अध्यक्ष बिट्टू पासवान, पंचायत अध्यक्ष निर्मल कुमार, पंचायत उपाध्यक्ष ननदेव शाह, कार्यालय प्रभारी विशाल यादव, विक्रम पासवान, दिनेश पासवान, रवि कुमार, सोनू कुमार, अभिषेक कुमार, पप्पू कुमार, गोलू कुमार, तनु कुमार, किट्टू कुमार, चंदन भगत, वार्ड अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष बेबी कुमारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य सोनी चौधरी, नगर मंत्री काजल गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष काजल कुमारी, वार्ड अध्यक्ष मेघा कुमारी, वार्ड अध्यक्ष गीता देवी, प्रतिमा कुमारी, पूर्व जिला अध्यक्ष रागिनी मिश्रा, पूर्व नगर मंत्री रचना सिंह, नगर सचिव नेहा कुमारी, पुतुल कुमारी, आकृति कुमारी, भूमि कुमारी, सरिता गुप्ता, राखी शर्मा, ब्यूटी कुमारी एवं अनुष्का कुमारी सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे.