राष्ट्रीय

पार्टी के बहाने बुलाकर 17 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, 2 युवकों ने जबरन शराब पिलाकर की दरिंदगी­

डेस्क: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 17 साल की लड़की को उसकी एक सहेली ने पार्टी में जाने के बहाने बुलाया, जिसके बाद दो लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें पीड़िता की सहेली भी शामिल है। यह घटना 16-17 नवंबर की रात को हुई थी।

लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी 25 साल की सहेली ने उसे मीरा रोड इलाके में एक पार्टी में चलने के लिए कहा था। उसने पुलिस को बताया कि वहां मौजूद दो युवकों ने उसे जबरन शराब पिलाई और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसकी “5 ग्राम सोने की चेन” भी ले गए। काशीगांव पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर राहुलकुमार पाटिल ने बताया कि लड़की रात भर घर नहीं लौटी, जिसके बाद उसके परिवार वालों ने उसे खोजना शुरू किया और तब यह मामला सामने आया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं और उन्हें खोजने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *