मनोरंजन

आदित्य धर से सूर्यकुमार यादव तक… इंडियन ऑफ द ईयर 2026 में इन दिग्गजों का बजा डंका, जानिए किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

डेस्क: भारतीय सिनेमा (Indian Cinema)से लेकर खेल और विज्ञान की दुनिया (World of Science)तक अपनी उपलब्धियों से देश का नाम रोशन करने वाली हस्तियों को सम्मानित करने के लिए CNN-News18 Indian of the Year 2026 का आयोजन किया गया। इस साल पुरस्कार समारोह का 16वां एडिशन आयोजित(16th edition of the awards ceremony held) हुआ जिसमें फिल्ममेकर आदित्य धर (Filmmaker Aditya Dhar)ने अपनी फिल्म धुरंधर के लिए सबसे बड़ा खिताब अपने नाम कर लिया। इस बार समारोह की थीम द वन्स डिफाइनिंग टुमॉरो रखी गई थी। इसके तहत उन लोगों और संस्थानों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने काम और उपलब्धियों से देश के भविष्य को नई दिशा देने में योगदान दिया है। समारोह में कुल 15 कैटेगरी में विजेताओं का चयन किया गया। इनमें फिल्मी सितारों से लेकर खिलाड़ियों और बिजनेस जगत की प्रमुख हस्तियों तक के नाम शामिल रहे।
आदित्य धर के लिए यह सम्मान बेहद खास माना जा रहा है। उनकी फिल्म धुरंधर ने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई और इसी उपलब्धि के लिए उन्हें इंडियन ऑफ द ईयर 2026 का मुख्य पुरस्कार दिया गया। आदित्य धर को चैंपियन ऑफ भारत स्टोरी कैटेगरी में भी उनकी पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम के साथ सम्मानित किया गया। इस तरह फिल्ममेकर आदित्य धर इस समारोह में दो अलग-अलग उपलब्धियों के लिए चर्चा में रहे। वहीं एंटरटेनमेंट कैटेगरी में विशाल चतुर्वेदी को हनुमान अंश के लिए सम्मान मिला जबकि पॉपुलर चॉइस अवॉर्ड अभिनेता धनुष के नाम रहा।
खेल जगत की बात करें तो भारतीय टी20 टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं राइजिंग स्पोर्ट्स स्टार का पुरस्कार बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी को मिला। स्पोर्ट्स कैटेगरी में महिला 4 गुणा 100 मीटर रिले टीम को सम्मानित किया गया। इस टीम में किरण पहल एम पूवम्मा प्राची चौधरी और विथ्या रामराज शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है।
समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय प्रतिभा का प्रतिनिधित्व करने वाली हस्तियों को भी सम्मान मिला। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के डीन श्रीकांत दातार को ग्लोबल इंडियन अवॉर्ड दिया गया। विकसित भारत चैंप्स कैटेगरी में स्काईरूट एयरोस्पेस को चुना गया। वहीं बिजनेस कैटेगरी में इमर्जेंट के माधव झा और मुकुंद झा को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार देश में नए विचारों और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले प्रयासों को पहचान देने का प्रतीक है।
समाज और पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान देने वालों को भी इस मंच पर जगह मिली। क्लाइमेट वॉरियर का सम्मान सुमेर सिंह भाटी को दिया गया जबकि हेल्दी इंडिया क्रूसेडर कैटेगरी में महाराष्ट्र एफडीए के कमिश्नर तुकाराम मुंडे को चुना गया। आइकॉनिक वुमेन अचीवर का पुरस्कार स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ को मिला। वहीं यूथ आइकॉन कैटेगरी में दैयाफी लामारे यानी रेबल को सम्मानित किया गया। भारत ब्रेवहार्ट का पुरस्कार स्मित मच्छर को दिया गया।
गौरतलब है कि CNN-News18 Indian of the Year पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी। तब से यह मंच देश के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले लोगों और संस्थानों को सम्मानित करता आ रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शाहरुख खान दीपिका पादुकोण एआर रहमान विराट कोहली नीरज चोपड़ा और मैरी कॉम जैसी हस्तियां भी इस सम्मान से जुड़ चुकी हैं। इस साल के विजेताओं की सूची ने एक बार फिर दिखाया कि देश की प्रगति में सिनेमा खेल विज्ञान कारोबार और सामाजिक सेवा सभी क्षेत्रों की अहम भूमिका है।
CNN-News18 Indian of the Year 2026 के सभी 15 विजेताओं की सूची में इंडियन ऑफ द ईयर का मुख्य खिताब आदित्य धर को मिला। यूथ आइकॉन कैटेगरी में दैयाफी लामारे (रेबल) को सम्मानित किया गया। एंटरटेनमेंट कैटेगरी में विशाल चतुर्वेदी और एंटरटेनमेंट पॉपुलर चॉइस अवॉर्ड अभिनेता धनुष के नाम रहा। ग्लोबल इंडियन अवॉर्ड हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के डीन श्रीकांत दातार को दिया गया। विकसित भारत चैंप्स कैटेगरी में स्काईरूट एयरोस्पेस को विजेता चुना गया।

राइजिंग स्पोर्ट्स स्टार का सम्मान बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी को मिला जबकि आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने जीता। क्लाइमेट वॉरियर कैटेगरी में सुमेर सिंह भाटी और हेल्दी इंडिया क्रूसेडर कैटेगरी में तुकाराम मुंडे को सम्मानित किया गया। आइकॉनिक वुमेन अचीवर का पुरस्कार स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ को मिला। स्पोर्ट्स कैटेगरी में महिला 4×100 मीटर रिले टीम को विजेता घोषित किया गया।
बिजनेस कैटेगरी में माधव झा और मुकुंद झा को सम्मान मिला। चैंपियन ऑफ भारत स्टोरी कैटेगरी में अभिनेत्री यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। वहीं भारत ब्रेवहार्ट कैटेगरी का पुरस्कार स्मित मच्छर के नाम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *