अर्थ

बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अक्टूबर में 10.9% बढ़ा

डेस्क: कोयला, लौह अयस्क, बिजली और सीमेंट के बेहतर प्रदर्शन के कारण देश के प्रमुख बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अक्टूबर में 10.9 प्रतिशत बढ़ा। एक साल पहले यानी 2025 के इसी महीने में यह वृद्धि दर 0.8 प्रतिशत थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत रही थी।

आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में लौह अयस्क का उत्पादन 26.4 प्रतिशत, बिजली उत्पादन 21.6 प्रतिशत, कोयला उत्पादन 23.1 प्रतिशत और सीमेंट उत्पादन 15.4 प्रतिशत बढ़ा। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर के दौरान इन नौ क्षेत्रों के उत्पादन में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह वृद्धि 2.3 प्रतिशत थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *