अंतरराष्ट्रीय

गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर अमेरिका में गिरफ्तार ! कपिल शर्मा, सलमान खान सहित कई बॉलीवुड हस्तियों को दे चुका है धमकी

डेस्क : लॉरेंस बिश्नोई का करीबी हैरी बॉक्सर अमेरिका में बीती रात पकड़ा गया. स्पेशल सेल के इनपुट्स पर बीती रात अमेरिका के कैलिफोर्निया में हैरी बॉक्सर को गिरफ्तार किया गया. हैरी बॉक्सर की गिरफ्तारी लॉरेंस गैंग पर बड़ा चोट है. हैरी अमेरिका में बैठकर मुंबई में सलमान खान, रोहित शेट्टी जैसे सितारों को धमकी देने के साथ-साथ कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग तक करवा चुका था. हैरी मूल रूप से राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर तहसील के एक छोटे से गांव चतरपुरा आढी गेली गांव का रहने वाला है. कई साल पहले वह भारत छोड़ कर भाग गया था.

हैरी बॉक्सर का असल नाम हरचंद है. उसकी बॉक्सिंग में खास रूचि थी. क्राइम की दुनिया में आने के बाद उसका नाम हैरी बॉक्सर पड़ा. उसे हरि बॉक्सर भी कहा जाता है. हैरी लारेंस बिश्नोई गैंग को अमेरिका में बैठकर ऑपरेट कर रहा था.

हैरी बॉक्सर का असल नाम हरचंद है. उसकी बॉक्सिंग में खास रूचि थी. क्राइम की दुनिया में आने के बाद उसका नाम हैरी बॉक्सर पड़ा. उसे हरि बॉक्सर भी कहा जाता है. हैरी लारेंस बिश्नोई गैंग को अमेरिका में बैठकर ऑपरेट कर रहा था.

उसने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, कॉमेडियन कपिल शर्मा, फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी, अभिनेता रणवीर सिंह, और हाल ही में अभिनेता तुषार कपूर से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की धमकियों में अपना नाम सामने लाया है। उसने कनाडा के सरे में कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी, यह कहते हुए कि कपिल ने सलमान खान को अपने कैफे के उद्घाटन पर बुलाया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *