खेल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, अब सिर्फ क्लब के लिए खेलेंगे

डेस्क: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए एक हैरान करने वाला ऐलान किया है। उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वह अब पुर्तगाल के लिए कभी खेलते हुए नहीं दिखेंगे। पिछले कुछ मैचों के बाद उन्होंने बहुत सोचा और फैसला किया कि अब वे पुर्तगाल की नेशनल टीम के कप्तान नहीं रहेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने अपने 23 साल लंबे इंटरनेशनल करियर को भी खत्म कर दिया है। पांच बार के बैलन डी’ओर विजेता ने अपने इस बड़े फैसले से पुर्तगाल की नेशनल टीम के लिए खेलने का सफर हमेशा के लिए खत्म कर दिया है। रोनाल्डो ने कहा है कि नवंबर में होने वाले इंटरनेशनल ब्रेक के बाद वे पुर्तगाल की प्रसिद्ध नंबर-7 जर्सी वापस टीम को सौंप देंगे।

रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए अपना फुटबॉल सफर 20 अगस्त 2003 को कजाकिस्तान के खिलाफ मात्र 18 साल की उम्र में शुरू किया था। पिछले 23 सालों में उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 234 मैच खेले और सबसे ज्यादा 146 गोल दागे। इसके अलावा, उनके नाम 46 असिस्ट भी दर्ज हैं। वह अपने करियर में अभी तक कुल 985 गोल दाग चुके हैं। अब वह क्लब के लिए खेलकर 1000 गोल पूरा करना चाहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *