खेल

मिचेल सैंटनर ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा T20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने

डेस्क: भारत के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने एक नया इतिहास रच दिया है। वह न्यूजीलैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने दिग्गज कीवी स्पिनर ईश सोढ़ी का रिकॉर्ड तोड़ा है। सैंटनर के लिए यह टी20 इंटरनेशनल में 143वां मैच है। भारत के खिलाफ पांचवें टी20 में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड मिचेल सैंटनर के नाम हो गया है। वह टीम के लिए 143 मैच खेल चुके हैं। वहीं ईश सोढ़ी टीम के लिए 142 मैच खेलने में कामयाब रहे थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर टिम साउदी का नाम है। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 126 T20I मैच खेले थे। मार्टिन गुप्टिल 122 मैच के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। वहीं मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेरिल मिचेल 109 मैचों के साथ लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।

भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच में सैंटनर ने ईश सोढ़ी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा था। सैंटनर भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। सोढ़ी ने भारत के खिलाफ 30 विकेट चटकाए थे, जबकि अब सैंटनर के नाम 32 विकेट हो गए हैं। इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन ने 24 विकेट लिए हैं। जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद के नाम 22-22 विकेट है। उन्होंने चौथे मुकाबले में 4 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए।

पांचवें टी20 मैच के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। उन्होंने ब्लेयर टिकनर को मौका दिया है। वहीं टीम इंडिया की प्लेइंग XI में दो बदलाव हुए हैं। भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती को इस मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। मयंक यादव और अक्षर पटेल इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। एक मैच बाहर रहने के बाद भुवी फिर से टीम में वापस आ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *