खेल

फिलिप्स ने ऑकलैंड टी20 में ठोका तूफानी शतक, रेड्डी को तो ‘रुला’ दिया

डेस्क: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाजों ने जहां इतना खास प्रदर्शन नहीं किया है वहीं दूसरी ओर ग्लेन फिलिप्स ने रनों का अंबार लगाया हुआ है. मौजूदा टी20 सीरीज में ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों की गजब पिटाई की है. ऑकलैंड टी20 में तो इस खिलाड़ी ने कमाल ही कर दिया. फिलिप्स ने सिर्फ46 गेंदों में शतक लगाया. फिलिप्स ने टी20 क्रिकेट में तीसरा टी20 शतक लगाया है. नक्शेदेखें

ग्लेन फिलिप्स ने भारत के हर गेंदबाज की धुनाई की लेकिन सबसे ज्यादा पिटाई उन्होंने ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी की कर डाली. इस खिलाड़ी के ओवर में उन्होंने 32 रन कूटे, जिसमें फिलिप्स ने लगातार चार छक्के लगाए. नीतीश रेड्डी के खिलाफ उन्होंने कुल पांच छक्के लगाए हालांकि अंत में इसी गेंदबाज ने फिलिप्स को 107 रन पर आउट किया. फिलिप्स ने अपनी पारी में 10 छक्के लगाए और उन्होंने डग ब्रेसवेल के साथ मिलकर 40 गेंदों में 115 रनों की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को एक विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया. नक्शेदेखें

ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ बाइ-लेट्रल सीरीज में ग्लेन फिलिप्स ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस खिलाड़ी ने इसी टी20 सीरीज में तीसरा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है. वो शे होप और निकोलस पूरन के बाद ये कमाल करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने पहली बार ये कमाल किया है. ग्लेन फिलिप्स का ये भारत के खिलाफ सबसे तेज टी20 शतक भी हैं. साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए दूसरा सबसे तेज टी20 शतक लगाया है. इस खिलाड़ी ने 2020 में भी 46 गेंदों में सैकड़ा लगाया था. न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज शतक फिन एलेन ने 33 गेंदों में लगाया है.

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 20 ओवर में 259 रन बनाए. ये न्यूजीलैंड का किसी भी टीम के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल है. वहीं भारत ने भी पहली बार टी20 क्रिकेट में इतने रन दिए हैं. इसी साल भारत ने इंग्लैंड से 257 रन खाए थे अब वो रिकॉर्ड भी टूट गया है. नक्शेदेखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *