मनोरंजन

पिया के नाम की … Nick Jonas के नाम की मेहंदी रचाकर Priyanka Chopra ने मनाया करवा चौथ, दिखाया खूबसूरत अंदाज

डेस्क: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनास हर साल की तरह इस बार भी करवा चौथ का त्योहार मनाती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी हथेली पर लगी करवा चौथ स्पेशल मेहंदी की एक झलक साझा की।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर, प्रियंका ने अपनी हथेली की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लगी मेहंदी के डिजाइन में उनके पति निक जोनास का नाम शामिल था। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, “पिया के नाम की… करवा चौथ मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं। अपनी एक और सोशल मीडिया स्टोरी में, अभिनेत्री ने मेहंदी को करीब से दिखाया और एक ऐसी पारंपरिक विधि के बारे में पूछा, जिससे मेहंदी का रंग गहरा हो जाता है।
उन्होंने लिखा, “सवाल यह है कि क्या ‘चाशनी’ काम करेगी ? जो जानते हैं, वे समझ गए होंगे।
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि ‘चाशनी’ का मतलब चीनी के घोल से है। पारंपरिक रूप से, सूखी मेहंदी पर इसे लगाया जाता है ताकि मेहंदी का पेस्ट नम रहे और उसका रंग गहरा हो सके। मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए अक्सर ऐसा किया जाता है।
अमेरिकी गायक निक जोनास से शादी करने वालीं प्रियंका अक्सर विदेशों में भी अपनी परंपराओं को जीवित रखने की कोशिश करती हैं। वह यह भी सुनिश्चित करती हैं कि उनकी बेटी मालती मैरी भारतीय परंपराओं और त्योहारों से जुड़ी रहे। इससे पहले, अभिनेत्री ने लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर पर परिवार द्वारा मनाए गए दशहरा उत्सव की झलक भी साझा की थी।
इस उत्सव में पूजा, शिवलिंग अभिषेक और हवन के साथ-साथ कन्या पूजन भी शामिल था। इस दौरान निक को अपनी बेटी मालती के पैर धोते हुए देखा गया। मालती ने आइवरी रंग के कपड़े पहने थे और साथ ही एक लाल स्कार्फ भी ओढ़ा था, जिस पर जय माता दी लिखा हुआ था। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पुराने वीडियो में, अभिनेत्री को अपनी बेटी मालती को दुर्गा सप्तशती का एक श्लोक सिखाते हुए देखा गया था। छोटी मालती ने अपनी माँ के मार्गदर्शन में संस्कृत के श्लोक “सर्वमंगला मांगल्ये… को दोहराने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *