डेस्क: करवा चौथ के मौके पर फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा की आगामी फिल्म ‘रामायणम्’ का नया गाना ‘जुड़ी जोड़ी’ रिलीज किया गया है। भगवान राम और माता सीता के पवित्र रिश्ते को समर्पित यह गीत उनके प्रेम, विश्वास और जीवनभर साथ निभाने के वचन को खूबसूरती से पेश करता है। गाने को वर्ल्ड ऑफ रामायणम् और टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनलों पर जारी किया गया है। करवा चौथ जैसे पति-पत्नी के रिश्ते को समर्पित त्योहार पर इसकी रिलीज इसे और खास बनाती है।
राम-सीता के विवाह के पलों की खूबसूरत झलक
‘जुड़ी जोड़ी’ में रणबीर कपूर और साई पल्लवी भगवान राम और माता सीता के किरदारों में नजर आ रहे हैं। गाना दोनों के विवाह के खूबसूरत पलों और उनके बीच के अपनापन को दिखाता है। इसके जरिए राम और सीता के रिश्ते में मौजूद श्रद्धा, भरोसे और एक-दूसरे का साथ निभाने की भावना को सामने लाने की कोशिश की गई है।
इस गीत की खासियत इसके भावनात्मक बोल और मधुर संगीत हैं, जो राम-सीता की प्रेम कहानी को एक अलग अंदाज में पेश करते हैं। गाने के जरिए मेकर्स ने ऐसे रिश्ते का जश्न मनाया है, जो प्रेम के साथ-साथ विश्वास और समर्पण की मिसाल भी है।


