डेस्क: करवा चौथ के दिन गोराया में हुए एक दर्दनाक हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इसके साथ ही 9 के करीब लोग अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. गोराया परमिंदर सिंह थिंद और सड़क सुरक्षा फोर्स के ए.एस.आई. जसविंदर सिंह ने बताया कि सुबह लुधियाना से जालंधर की तरफ जा रहे मजदूरों से भरे एक थ्री-व्हीलर की गोराया नेशनल हाईवे पर खड़े कैंटर से टक्कर हो गई। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो हई है और कई गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।


