अन्य

Karwa Chauth Aaj Chand Kab Nikalega: चक्रवात का असर चांद पर, बादल छाएंगे तो देखने में आज हो सकती है दिक्कत, बूंदाबांदी के भी हैं आसार

डेस्क: राजधानी में बुधवार को वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 232 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप से यह जानकारी मिली कि हवा का स्तर एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुंच गया है।

मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 168 दर्ज किया गया था, जो मध्यम श्रेणी में आता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। पालम में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि आया नगर में 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
पालम में सबसे ज्यादा 3.0 डिग्री तापमान सामान्य से कम रहा। जबकि अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा है। पालम में ही अधिकतम तापमान भी 3 डिग्री कम 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वीरवार को बादल छाए रहेंगे और करवाचौथ की शाम चांद देखने में समस्या हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 29 व 30 अक्तूबर को तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है और उसका असर दिल्ली में भी देखने को मिलेगा।
करवाचौथ पर चांद निकलने का संभावित समय
नोएडा  रात 8:16 बजेगुरुग्राम  रात 8:18 बजेचंडीगढ़  रात 8:12 बजे लखनऊ रात 8:06 बजेजयपुररात 8:28 बजेकोलकाता  रात 7:47 बजे पटना रात 7:52 बजेभोपाल  रात 8:31 बजेइंदौर रात 8:39 बजे अहमदाबादरात 8.52 बजेमुंबई रात 9:00 बजे पुणेरात 8:58 बजेहैदराबाद रात 8:41 बजेबेंगलुरुरात 8:55 बजेचेन्नई रात 8:44 बजेनागपुररात 8:29 बजेरायपुर रात 8:18 बजेकानपुररात 8:05 बजेजम्मू   रात 8:14 बजेअमृतसररात 8:13 बजेप्रयागराज रात 8:06 बजेगया रात 7:55 बजेहरिद्वार  रात 8:09 बजेवडोदरा  रात 8:51 बजेराजकोट रात 9:01 बजेकन्याकुमारी   रात 9:07 बजे पंजाबरात 8.10 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *