दरभंगा : महर्षि दयानंद इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज, आनंदपुर में कल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, जिसमें कई महिलाओं को पाग और चादर से सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित डॉ. एसएन झा ने कहा कि स्त्री कभी माँ बनकर, कभी बहन बनकर तो कभी पत्नी बनकर एक आदमी को सही राह दिखाती है। नारी को कभी कम मत समझना, वो हर मोड़ पर आपका साथ निभाती है।
अमरजी पासवान ने कहा कि नारी केवल जीवन देने वाली नहीं, बल्कि समाज का आधार है। माँ, पत्नी, बेटी और बहन के रूप में वह प्रेम, सेवा और त्याग की मिसाल पेश करती है। सरस्वती बन ज्ञान देती है, लक्ष्मी बन समृद्धि लाती है और दुर्गा बन अन्याय का संहार करती है।उसकी ममता से परिवार बसता है और उसके श्रम से घर स्वर्ग बनता है। मीरा, राधा और जानकी जैसी नारी शक्ति इतिहास में अमर है। बिना नारी के यह संसार अधूरा है। इसलिए, हर नारी का सम्मान करें और उसके योगदान को सच्चे हृदय से सराहें। नारी शक्ति को प्रणाम !
कार्यक्रम में विनोद जी, सागर जी एवं स्नेहा सिन्हा, प्रतिमा, स्वाति, समदर्शी, ज्योति, पूर्वा, सर्वजीत एवं सभी शिक्षक और मैनेजमेंट कर्मी उपस्थित रहे।