वायरल वीडियो

चंडीगढ़ : 17 वर्षीय 11वीं कक्षा के छात्र की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में दूसरे छात्र ने वारदात को दिया अंजाम

डेस्क : दो नाबालिग छात्रों की पुरानी रंजिश में चंडीगढ़ के सेक्टर-22 स्थित दिनदहाड़े 17 वर्षीय ग्यारवीं कक्षा के एक छात्र नैतिक की गोली मारकर, सौरव नाम के दूसरे छात्र ने हत्या कर दी. नैतिक अपने एक दोस्त के साथ ऑटो-रिक्शा से जा रहा था.मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए नाबालिग हमलावरों ने ऑटो का पीछा किया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. इस गोलीबारी में एक गोली नैतिक की छाती पर लगी, जिससे उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि ऑटो-रिक्शा चालक सिकंदर पासवान भी घायल हो गया. यह हमला स्कूली छात्रों के बीच हुए झगड़े का नतीजा था. कुछ समय पहले सेक्टर-34 में नैतिक और सौरव के बीच एक झगड़ा हुआ था. नैतिक और उसके एक दोस्त ने सौरव के साथ मारपीट की और उसका वीडियो नैतिक ने इंस्टाग्राम पर डाल दिया था, जिसके बाद बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया गया. दोनों ही सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के छात्र थे. ये पूरी वारदात घटनास्थल से गुजरने वाली गाड़ियों के डैश कैम और सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया था,
जिसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *