नारी

100 किलो वजन होने के बाद भी सारा अली खान पर सवार था एक्ट्रेस बनने का जुनून, फिर खुद को किया Fit

डेस्क: एक्ट्रेस सारा अली खान ने बताया कि जब उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में हिस्ट्री की पढ़ाई करते हुए एक्टर बनने का अपना बचपन का सपना फिर से देखा, तब उनका वज़न लगभग 100 किलो था। अनिल कपूर के शो “इंडिया के टॉप 1%” पर बात करते हुए सारा ने बताया कि शुरू में उन्होंने लॉ की डिग्री लेने का प्लान बनाया था, लेकिन यूनिवर्सिटी में एक थिएटर कोर्स ने एक्टिंग के लिए उनके जुनून को फिर से जगा दिया और उन्हें इस प्रोफेशन को आज़माने के लिए प्रेरित किया।

अनिल ने सारा से पूछा- “तो आपने एक्टर बनने का फैसला कब किया?” “मैं बचपन से ही एक्टर बनना चाहती थी। लेकिन तब मुझे पढ़ाई-लिखाई में बहुत मज़ा आता था। मुझे पढ़ना अच्छा लगता था। जैसा कि आपने कह  मैं कोलंबिया गई थी। मैं वहां हिस्ट्री पढ़ रही थी। मैंने सोचा कि मैं वहाँ से लॉ की डिग्री करूंगी।” उन्होंने यूनिवर्सिटी में किए गए थिएटर कोर्स को याद करते हुए कह- “और जब मैं स्टेज पर गई और परफॉर्म किया तो बचपन की वो इच्छा, जिसे मैंने अपने दिमाग से निकाल दिया था फिर से जाग उठी। तो मैंने सोचा कि मुझे यह करना है। मुझे कोशिश करनी है। बस ऐसे ही हुआ और उस समय मेरा वज़न लगभग 100 किलो था।”

अनिल ने अपनी आने वाली फ़िल्म “उड़ता तीर” को प्रमोट कर रहे आयुष्मान खुराना से भी पूछा कि उन्होंने एक्टर बनने का फ़ैसला कब किया, जिस पर उन्होंने जवाब दिया: “जब मैंने आपको देखा, तो मुझे एक्टिंग से प्यार हो गया।” यह पूछे जाने पर कि उन्हें सबसे ज़्यादा किसने प्रोत्साहित किया, आयुष्मान ने कहा- “मेरे पिता मुझे बहुत प्रोत्साहित करते थे। उन्होंने बचपन से ही मेरा हौसला बढ़ाया है। मैं एक मिलेनियल हूं, इसलिए हमारे समय में लोग इंडस्ट्री में आने की कोशिश भी नहीं करते थे। खासकर तब जब आप एक छोटे शहर के पारंपरिक परिवार से हों। शायद मैं स्कूल के उन कुछ बच्चों में से एक था जिनके माता-पिता उन्हें कला और परफॉर्मिंग आर्ट्स के लिए प्रोत्साहित करते थे। इसलिए मुझे लगता है कि मेरे पिता ने मुझे सच में बहुत प्रोत्साहित किया है। मेरी दादी अपने समय में गुरुद्वारे में गाती थीं”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *