यूरोपीय संसद में अमेरिकी राष्ट्रपति की सोने की रंग की ‘गोल्डन प्लेग’ नामक नग्न मूर्ति का अनावरण किया गया। इसे बनाने वाले डेनिश कलाकार का कहना है कि यह कलाकृति ट्रंप की राजनीति, सत्ता, धौंस जमाने की आदत, पाखंड और वैश्विक प्रभाव पर एक व्यंग्य है। इस मूर्ति में ट्रंप को एक बहुत छोटे आदमी के कंधों पर बैठे हुए दिखाया गया है। यह पूरी कलाकृति एक कठोर रूपक (metaphor) की तरह है, जो यह दर्शाती है कि कौन सत्ता का बोझ उठाता है, जबकि अहंकार में डूबा कोई तानाशाह दुनिया के अन्य देशों के साथ खिलवाड़ करता है।


