खेल

इस शख्स ने नहीं की होती मदद, तो श्रेयस अय्यर नहीं लगा पाते शतक!

डेस्क: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में श्रेयस अय्यर ने कमाल सेंचुरी लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. हालांकि इस सेंचुरी से पहले तक श्रेयस अय्यर के बुरे दिन चल रहे थे. श्रेयस अय्यर की फॉर्म खराब थी और वो रन बनाने के लिए जूझ रहे थे. लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ जिसके बाद अचानक अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विस्फोटक शतक ठोक दिया. इसका खुलासा खुद श्रेयस अय्यर ने किया है. अय्यर ने बताया कि जापान में उन्होंने खाली समय में पूर्व भारतीय कोच और पूर्व क्रिकेटर अभिषेक नायर से बातचीत की थी, जिससे उन्हें काफी फायदा मिला.

श्रेयस अय्यर ने बीसीसीआई के वीडियो में बताया कि उन्होंने जापान में अभिषेक नायर से क्रिकेट पर बातचीत की थी. उन्होंने कहा, ‘अभिषेक नायर से बातचीत हुई थी, उनसे बातचीत के बाद मेरे प्रदर्शन में काफी सुधार आया. मैंने गेंद को खेलने से पहले ही खुद को सेट किया. ये मेरे लिए काम कर गया.’

अभिषेक नायर ने भी बात करते हुए यही बात दोहराई. क्रिकेटर से कोच बने अभिषेक नायर ने श्रेयस अय्यर के साथ किए गए अपने काम के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा, ‘हमने उनकी बैटिंग ग्रिप की पकड़ और स्टांस पर थोड़ा काम किया. कुछ रणीनितिक बारीकियों पर भी काम किया कि वो कुछ गेंदबाजों का सामना कैसे कर सकते हैं.’ बता दें अभिषेक नायर अय्यर से पहले रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा और केएल राहुल जैसे बड़े खिलाड़ियों की भी मदद कर चुके हैं. अभिषेक नायर हालांकि भारतीय टीम के साथ पूरा कार्यकाल नहीं कर सके. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब प्रदर्शन की गाज उनपर गिरी थी. साथ ही केकेआर में भी बतौर हेड कोच उनका प्रदर्शन खराब रहा और ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें अगले सीजन से पहले हटाया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *