डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि अपने अभिनय तथा किरदारों के माध्यम से उन्होंने भारतीय सिनेमा और दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है।
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने अभिनय और किरदारों से उन्होंने भारतीय सिनेमा पर और दर्शकों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी है।” कांग्रेस नेता ने कहा, ”अपनी एक्टिंग और किरदारों के ज़रिए उन्होंने भारतीय सिनेमा और दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। दुख की इस घड़ी में, मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के साथ हैं।”
प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने अभिनय और किरदारों से उन्होंने भारतीय सिनेमा पर और दर्शकों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी है। इस पीड़ा के समय में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिजनों, मित्रों और समर्थकों के साथ हैं। https://t.co/viL4KsVYhI
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 8, 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अभिनेता के शानदार अभिनय, भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय और बहुआयामी योगदान तथा किसानों और वंचितों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को हमेशा याद किया जाएगा। खरगे ने नाना पाटेकर के परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
बता दें कि पाटेकर ने 75 साल की उम्र में गोवा में अंतिम सांसें ली। करीब 5.20 मिनट पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नाम फाउंडे के सीईओ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘नाना पाटेकर हमारे और महाराष्ट्र के लिए पिता सामान थे। जब भी कोई दिक्कत होती तो पहला हाथ नाना पाटेकर साहब का होता था। आज उनके जाने के बाद से ऐसा लग रहा है कि हमारे सिर से छ्त्रछाया उठ गई है।’


