डेस्क: 8 अक्टूबर की सुबह फिल्म इंडस्ट्री (Film industry) से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई. 75 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) का निधन हो गया. नाना पाटेकर के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood celebs) समेत प्रधानमंत्री मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया है.
सेलेब्स ने जताया शोक
एक्टर रितेश देशमुख ने नाना पाटेकर के निधन पर लिखा- आज मेरे पास शब्द नहीं हैं. ऐसा लग रहा है जैसे मेरे दिल पर बिजली गिर गई हो. नाना चले गए… यह एक वाक्य मेरे दिमाग को सुन्न कर गया है, मैं बेजुबान हूं. आप अभिनय के आसमान थे, तुलना से परे असीम. अपनी अनोखी शैली से आपने दर्शकों के दिलों में एक अडिग घर बनाया था.
क्रिकेटर शिखर धवन ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा ने आज एक बेहद खास प्रतिभा को खो दिया है, जिनका काम पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा.
अक्षय कुमार और नाना पाटेकर ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. अपने करीबी दोस्त के निधन से अक्षय कुमार टूट गए हैं. वो लिखते हैं- नाना जी के गुजरने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. वो उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक थे, जिन्हें लोगों का ध्यान खींचने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी. उनकी आवाज, उनकी गंभीरता, हर परफॉर्मेंस में उनकी ईमानदारी उनका अंदाज बिल्कुल अलग और अपना था. मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि हमें ‘वेलकम’ और हाल ही में ‘हाउसफुल 5’ में साथ काम करने का मौका मिला. सेट्स की यादों को संजो कर रखूंगा. यकीन नहीं हो रहा है कि आप हमारे बीच नहीं रहे. आपकी कमी बहुत खलेगी.
मनीषा कोईराला ने कहा कि नाना पाटेकर का निधन दुखद है. उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता.
नाना पाटेकर के निधन से राजनीति जगत में भी हलचल मच गई है. पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि यकीन करना मुश्किल है कि नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बहुत कम कलाकारों में नाना पाटेकर जैसी गहराई, अपनी अलग पहचान और खास मौजूदगी थी. उन्होंने हर किरदार में शानदार विविधता और रचनात्मकता दिखाई और ऐसे किरदार दिए, जिन्हें आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी.
आज हर दिल बस यही कह रहा है कि काश नाना पाटेकर के निधन की खबर एक बुरा सपना साबित हो. कितने ही कलाकार आएंगे और जाएंगे, लेकिन उनकी कमी शायद ही कोई पूरी कर पाएगा.


