Share: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI ने छापा मारा है. मुख्यमंत्री मान ने एक्स पर किए एक ट्वीट में इसका दावा किया है. उन्होंने कहा, बीजेपी ने पंजाब चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है. मेरे कैंप ऑफिस पर CBI का छापा पड़ा. अब पंजाब सरकार और मुझे बदनाम करने के लिए पंजाब में ED और CBI का गलत इस्तेमाल किया जाएगा. लोगों से मिल रहे प्यार से बीजेपी घबरा गई है. इसके अलावा CBI की टीम मुख्यमंत्री के OSD के घर भी पहुंची है.
दरअसल, पंजाब और चंडीगढ़ में कई जगहों पर सीबीआई ने छापा मारा है. जिस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि सीबीआई ने उनके कैंप कार्यालय पर भी छापा मारा है. उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए लिखा कि अब पंजाब में भी ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जाएगा.


