राष्ट्रीय

तेज रफ्तार कार रेलिंग से टकराई, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

डेस्क: असम के कामरूप महानगर जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक तेज रफ्तार कार के सड़क की रेलिंग से टकराने से एक महिला समेत एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा खेतड़ी इलाके में हुआ, जब कार गुवाहाटी से नगांव जा रही थी। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को सोनापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतकों की पहचान मोनिमा बेगम (40), रिबुल अली (17) और अमीरुद्दीन (40) के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों की पहचान पुटुमाई बेगम (55), अनीसुर सुल्तान (10) और रुस्तम अली (50) के रूप में हुई है। इसी इलाके में 30 अगस्त को ट्रक और मिनी बस की भिड़ंत में सात लोगों की मौत हुई थी।
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने उस समय इस मार्ग पर हादसों के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से राजमार्ग के खराब रखरखाव को जिम्मेदार ठहराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *